विद्यार्थियों की उपस्थितु बढ़ाने हेतु
एम.जे. कॉलेज का प्रयास
भिलाई|जो विद्यार्थी बारवीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में अपनी उपस्थिति 85 प्रतिशत बरकरार रखेंगे एवं सभी प्रकार की अन्य गतिविधियों में अपनी सहभागिता रखेंगे उन्हें महाविद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षा के प्रवेश पत्र के साथ ₹5000/- नगद / चेक प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही यदि 75 प्रतिशत अंक बारहवीं के हैं और 85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज रहती है तो उन विद्यार्थियों को ₹7500/- की राशि प्रदान की जाएगी और यह प्रक्रिया पूरे 3 वर्षों तक चलेगी इस तरह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध महा विद्यालय प्रबंधन कुल 3 वर्षों में लगभग 60,00000/- (साठ लाख) की छात्रवृत्ति प्रदान करेगा जो कि शासकीय छात्रवृत्ति के अलावा होगी। यह योजना बी.कॉम बी.एस.सी के छात्रों पर लागू होगी। इसके साथ बी.कॉम में प्रवेश छात्रों की अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने की वजह से कॉलेज नहीं आ पाते उनके लिए उनके सुविधानुसार (लचिला) कक्षाएं लगाने का निर्णय प्रबंधन द्वारा लिया गया है। इसके अंतर्गत प्रातः 9:00 बजे से संध्या 4:00 के मध्य कोई भी विद्यार्थी कॉलेज के प्राध्यापकों से आकर अपने डाउट क्लियर कर सकेंगे। इसके अलावा बी.कॉम के विद्यार्थियों को बी.कॉम+ के अंतर्गत जीएसटी की कक्षाएं अलग से व बी.कॉम के अंतर्गत जीएसटी सी.ए सी.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। मां जगदम्बे एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित एमजे कॉलेज भिलाई में विभिन्न पाठ्यक्रमों का संचालन सत्र 2001 से हो रहा है महाविद्यालय में बी.कॉम, बी.एस.सी, बी.सी.ए. बी.बी.ए. एम.एम.सी. ( गणित, कंप्यूटर साइंस) एम.कॉम., डी.सी.ए., पी.जी.डी.सी.ए. बी.एड, एवं डी.ए. की कक्षाएं संचालित है।