कुटेला भाठा में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
सिटी रिपोर्टर | भिलाई
महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी भिलाई-दुर्ग द्वारा एक दिवसीय बच्चों का स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कुटेला भाठा में किया गया। शिविर में डॉ. रितेश वाल्मिकी ने 34 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों के पालकों को पालन-पोषण, खान-पान से संबंधित जानकारी दी। संस्था की सुनीता पटेल ने बताया कि यहां नि:शुल्क दवाई व ड्राई फ्रूट्स वितरण किया गया। इसमें खपरी व कुटेलाभाठा के लोग शामिल हुए। इस कैंप में शामिल हुए बच्चों का हर माह स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा व नि:शुल्क दवाई प्रोटीन आहार दिया जाएगा, ताकि कुपोषित बच्चे जल्दी पोषित हो सकें। कार्यक्रम में गायत्री साहू, सावित्री बंछोर, शैलेंद्र भगत, भोजराज निषाद, मृदुल निर्मल, प्रतीक्षा, दीक्षांश, शुभम रामटेके, देविका साहू, राम नारायण साहू, शशिलता आदि शामिल हुए।