भिलाई|रामकृष्ण सेवा मंडल सेक्टर-7 भिलाई के अंतर्गत मां शारदा सेवा समिति द्वारा संचालित विद्यालय मां शारदा पब्लिक स्कूल एक लाख रुपए की अनुदान राशि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिया गया। गीता पर प्रवचन के लिए मंडल में आए रामकृष्ण मिशन नारायणपुर के स्वामी व्याप्तानंद महाराज ने सेवा समिति के अध्यक्ष पीके शर्मा, सचिव शोभा शर्मा को कोषाध्यक्ष एनके बंछोर, अल्पना शर्मा, अमरजीत देशमुख आदि ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में प्रकाश खिचरिया, राजू चकियार, हिमांचल मढरिया, मिश्री, पोपली आदि उपस्थित थे।