पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • छत्तीसगढ़ के 25 कवियों को मिला वागेश्वरी सम्मान, कविता भी सुनाई

छत्तीसगढ़ के 25 कवियों को मिला वागेश्वरी सम्मान, कविता भी सुनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल, नीलकमल साहित्य और कला मंच की ओर से रविवार को सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी का आयोजन रोहणीपुरम में किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और कविताओं से जुड़ीं 25 हस्तियों को ‘वागेश्वरी सम्मान’ से नवाजा गया। इस दौरान शैल वर्मा के काव्य संग्रह ‘आओ फिर श्रीगणेश करें’ और निबंध संग्रह ‘जिंदगी के शिलालेख’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी कविताओं और शायरी से खूब वाहवाही बटोरी। अमरनाथ त्यागी ने सुनाया- ‘तेरी दहलीज से सूरज को निकलता देखूं, एक रिश्ता है दीया राह में जलता देखूं, दिल जलाओ कि दिशाओं में उजाला फैले, मंजरों में मैं तेरे अक्स को ढलता देखूं...’। इस दौरान मीर अली मीर, नरेश दुबे, सुधीर शर्मा, डॉ. जेके डागर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...