ट्रांसजेंडर डे पर जिंदगी फाउंडेशन और खारुन नदी बचाओ कैंपेन ने रखा इवेंट
भिलाई | जिंदगी फाउंडेशन और ‘खारुन नदी बचाओ’ कैंपेन के मेंबर्स ने रविवार को महादेव घाट मंदिर के पास ट्रांसजेंडर डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान थर्ड जेंडर ग्रुप के मेंबर्स ने ‘जल बचाओ’ कैंपेन के तहत नाटक परफॉर्म किया और सेव नेचर, सेव वाटर का मैसेज दिया। इस दौरान उन्होंने ‘जय हो जय सरस्वती माई...’, ‘जतन करो धरती के जतन करो...’, ‘जय हो छत्तीसगढ़ मइया...’ जैसे फोक सॉन्ग्स पर डांस किया। नाटक में बताया कि एक लड़की घर में नल को खुला छोड़कर कहीं चली जाती है और सारा पानी बर्बाद हो जाता है। इसके बाद कलाकारों ने डेली लाइफ पानी की फिजूलखर्ची कैसे रोकें, इस बारे में बताया। जैसे- गाड़ी धोने या पौधों में पानी देने के लिए पाइप के बजाय मग यूज करें। घर में अपने मेहमान से पूछकर आधा या पूरा गिलास पानी पीने के लिए दें।