वुमंस को दिए साड़ी ड्रैपिंग हेयर-स्किन केयर के टिप्स
भिलाई | चैंबर ऑफ कॉमर्स वुमन विंग और आंध्रा एसोसिएशन की ओर से आयोजित सेल्फ ग्रूमिंग क्लासेस मे एक्सपर्ट मीनाक्षी टुटेजा ने रविवार को हेयर स्टाइल, हेयर केयर, स्किन केयर, साड़ी ड्रैपिंग करना सिखाया।
उन्होंने कहा कि बाहरी खूबसूरती के साथ-साथ अपने मन के अंदर की खूबसूरती का भी उतना ही ध्यान रखना चाहिए। जिससे समाज खुशनुमा और माहौल शानदार होगा। क्लास में मुख्य रूप से आभा मिश्रा, मधु अरोरा, हेमल शाह, कांता धीमान, भवानी राव, विजय लक्ष्मी स्वामी और आर. रामलक्ष्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे।