पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जिस फील्ड में आप परफेक्ट हैं उसमें अपना पूरा एफर्ट लगाएं, होंगे कामयाब

जिस फील्ड में आप परफेक्ट हैं उसमें अपना पूरा एफर्ट लगाएं, होंगे कामयाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई | मैट्स यूनिवर्सिटी के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में ‘सोशियो इकोनॉमिक एंड वुमन इम्पावरमेंट फिजिकल एजुकेशन एंड योगा साइंस’ सब्जेक्ट पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता पं. रविवि की प्रो. रीता वेणु गोपाल ने प्रजेंटेशन के जरिए विषय की जानकारी दी। मनोविज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. प्रियवंदा श्रीवास्तव ने साइकोलॉजी इफेक्ट, पर्सनैलिटी, एजुकेशन के साथ योग साइंस की इम्पॉर्टेंस बताई और वुमन इम्पावरमेंट को बढ़ाने पर जोर दिया। कुलाधिपति गजराज पगारिया ने कहा कि कार्य के प्रति सच्ची लगन और ईमानदारी हमें आगे बढ़ने का हौसला देती है। इंटरनेशनल वाॅलीबॉल प्लेयर स्पंदना पल्ली ने कहा कि जिंदगी सिर्फ एक बार मिलती है, जिस फील्ड में जितनी भी योग्यता है उसमें अपना 100% एफर्ट लगाएं। कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो. बैजू जॉन, कुलसचिव गोकुलनंदा पंडा, एचओडी अयाज अहमद खान आदि थे।

खबरें और भी हैं...