क्राइम कंट्रोल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिविल टीम को मिला सम्मान
अपराध के रोकथाम की दिशा में उत्कृष्ट काम करने वाले सिविल टीम के आरक्षकों को पुलिस कप्तान डा. संजीव शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बुधवार को जिलेभर के थाना और चौकी प्रभारियों के साथ आयोजित क्राइम मीटिंग में 31 आरक्षकों को सम्मानित किया गया।
सेक्टर-6 स्थित कंट्रोल रूम में आयोजित मीटिंग में एसएसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों को धोखाधड़ी से संबंधित प्रकरणों एवं विगत वर्षों के लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। इसके अलावा चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर रोकथाम के लिये सार्थक कदम उठाने की हिदायत दी।