जेईई एडवांस के लिए रिजल्ट का इंतजार न करें
देशभर में जॉइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई-मेंस) के ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम के बाद अब बारी जेईई एडवांस की है। जेईई मेंस क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स 20 मई को जेईई एडवांस देंगे। देशभर से लाखों स्टूडेंट्स मेंस में अपीयर हुए थे, जिनमें से सलेक्टेड कैंडिडेट्स एडवांस में शामिल होंगे। सिटी भास्कर ने एक्सपर्ट से बातचीत कर जाना कि स्टूडेंट्स एडवांस की तैयारी कैसे करें और किस टॉपिक पर ज्यादा फोकस करें। एक्सपर्ट के अनुसार अगर आपको कान्फीडेंस है तो जेईई मेंस के रिजल्ट का इंतजार किए बिना जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
जेईई मेंस के रिजल्ट के इंतजार में एडवांस की तैयारी न करने सेे हो सकती है हानि, जानिए कैसे कर सकते हैं बेहतर
डे फिनिट इंटीग्रल, 3डी पर करें फोकस
मैथ्स एक्सपर्ट सौरभ तिवारी ने बताया कि बेसिक टॉपिक पर ज्यादा फोकस करें। स्टडी और माॅक टेस्ट के लिए 3 घंटे का स्लॉट बनाएं। एग्जाम टाइम यानी 9 से 12 और 2 से 5 के बीच पढ़ने और मॉक टेस्ट सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें। वेक्टर 3डी और डे फिनिट इंटीग्रल टॉपिक को रिवाइज करें, क्योंकि इनसे एडवांस में दो-तीन क्वेश्चन आने के चांसेस ज्यादा रहते हैं। प्रोबेबिलिटी पर भी फोकस करें। एग्जाम इस बार ऑनलाइन पैटर्न पर होगा।
फिजिक्स-केमेस्ट्री के कॉमन टॉपिक पढ़ें
एक्सपर्ट रजय शाही ने बताया कि फिजिक्स में कई ऐसे टॉपिक हैं, जो केमेस्ट्री में भी हैं। स्टूडेंट कॉमन टॉपिक को सलेक्ट कर उन्हें सॉल्व करें। फिजिक्स में मैकेनिक्स, फ्ल्यूड, वेव, हीट टॉपिक पर ध्यान दें, क्योंकि मैकेनिक्स टॉपिक से दो से तीन क्वेश्चन आने की संभावना रहती है। आप्टिक, इलेक्ट्रिसिटी और मैग्नेटिज्म को भी सॉल्व करें। स्टूडेंट्स पुराने सालों के पेपर भी देखें, जिस टॉपिक से ज्यादा क्वेश्चन आए हैं उस पर ज्यादा फोकस करें। टाइम मैनेजमेंट और हेल्थ का भी ध्यान रखे। ताकि कोई गड़बड़ी न हो।
एआईसीटीई कराएगा ओपन चैलेंज कॉम्पिटीशन
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) अलग-अलग टॉपिक पर नेशनल लेवल ओपन चैलेंज कॉम्पिटीशन आयोजित कर रहा है। इसमें एलिजिबल कैंडिडेट्स शामिल होंगे। एआईसीटीई की वेबसाइट पर एक सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें संबंधित टॉपिक, प्रॉब्लम बताई गई हैं। इसके बेस्ट सॉल्यूशन ढूंढने वालों को अवॉर्ड के रूप में 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। विनर को 50 हजार, सेकंड विनर को 30 और थर्ड को 10 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें आप भी अपनी हिस्सेदारी निभा सकते हैं।
समय सारणी बनाकर करें परीक्षा की तैयारी
विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने के लिए विषयवार पहले समय सारिणी बनाएं। कठिन विषयों पर ज्यादा ध्यान दें। इसके लिए उसकी अलग से पढ़ाई करें। इस तरह प्रत्येक विषय की पहले पढ़ाई करें। फिर उसे लिख लिखकर देखें। इससे वह सबक याद हुआ है या नहीं तय हो जाएगा। इसके बाद उसमें आप अतिरिक्त समय भी दे सकते हैं। इससे आपको परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा से सवालों को हल कर सकेंगे और ज्यादा स्कोर कर सकेंगे।