सेल के दूसरे संयंत्रों के बराबर बीएसपी में भी कर्मचारियों को सुविधाएं देने की उठी मांग
भिलाई श्रमिक सभा (एचएमएस) के प्रतिनिधिमंडल ने आईआर विभाग में जीएम इंचार्ज पर्सनल के नाम ज्ञापन सौंपकर सेल के सभी एकीकृत इस्पात संयंत्रों में कर्मचारियों की सुविधाओं में एकरूपता लाने एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों को अन्य संयंत्रों से अधिक सुविधा दिलाने के लिए आवाज उठाई।
यूनियन ने पूर्व में भी अपने मांग पत्र में इन मुद्दों का जिक्र किया था लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। लिहाजा दोबारा ज्ञापन सौंपकर बताया कि बीएसपी सेल की ध्वजवाहक इकाई है लेकिन सेल के अन्य एकीकृत इस्पात संयंत्रों की तुलना में यहां के कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती की गई है। बताया गया कि राउरकेला इस्पात संयंत्र में बिटवीन क्लस्टर 3 साल में प्रमोशन दिया जाता है, जबकि बीएसपी में प्रमोशन एलओपी की वैकेंसी के पर निर्भर करता है। अन्य इस्पात संयंत्रों में प्लांट एक फैक्ट्री है जबकि बीएसपी में कई फैक्ट्रियां हैं। जिसके कारण कई विभागों में कर्मचारियों को प्रमोशन के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं तथा सुरक्षा के लिए दूसरे विभागों पर निर्भर रहना पड़ता है। वहां एसए 8000 भी लागू नहीं होता है जैसे आर ईडी आरएमडी आदि।