दुकानों से पाॅलीथीन जब्त, दोबारा मिलने पर सील करने की चेतावनी
बीएसपी के नगर सेवा विभाग ने मंगलवार को चाइना मार्केट में कार्रवाई की।
भिलाई | पीएचडी नगर सेवा विभाग द्वारा चाइना मार्केट सेक्टर-3 में अभियान हेलेन के तहत दुकानों से पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई किया गया।
साथ ही इसका उपयोग ना करने की समझाइश दी। साथ ही दोबारा मिलने पर दुकान सील करने व हटाने की चेतावनी भी दी। अभियान में सीनियर मैनेजर केके यादव, असिस्टेंट मैनेजर रमेश गुप्ता, असिस्टेंट मैनेजर वीके भोंडेकर, एके बंजारा , डीके मिश्रा आदि शामिल थे।