ठेका श्रमिकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग, यूनियन ने प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन
बीएसपी में कार्यरत ठेका श्रमिकों की सुरक्षा व सुविधाओं की मांग को लेकर सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स (एक्टू) के सदस्यों ने सोमवार की शाम को इक्विपमेंट चौक में धरना दिया। इसके बाद आईआर विभाग के एजीएम को सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्रों का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है। वहीं संयंत्र में हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। संबोधित करने वालों में श्याम लाल साहू, बृजेंद्र तिवारी, जयप्रकाश नायर, वासुकी प्रसाद उन्मत्त, प्रभाकर दाते, रूपेश कोसरे आदि शामिल थे। आईआर को सौंपे ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने जिन मुद्दों को सीईओ के सामने रखा उनमें संयंत्र में सुरक्षा नियमों व श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करते हुए ठेका श्रमिकों की सुरक्षा का पुख़्ता इंतजाम करने और उन्हें नियमित रूप से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने मांग प्रमुख है। उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
यूनियन के प्रतिनिधियों ने सोमवार को इक्विपमेंट चौक पर प्रदर्शन किया।