पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोबाइल पर ले सकते हैं पेपरलेस टिकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | भिलाई/राजनांदगांव

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब पेपरलेस अनारक्षित टिकट की सुविधा मिलेगी। प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीके जेना ने मोबाइल टिकटिंग एप लांच कर दिया है। इस एप के जरिए रेलवे बुकिंग काउंटर ई-बैंकिंग से जुड़ गए है। अब 5 किमी के एरिया में रहकर टिकट बुक करा सकते हैं।

यह सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों के अंतर्गत आने वाले 78 स्टेशनों में लागू कर दी गई है। यानी नागपुर मण्डल के अंतर्गत इतवारी से रसमड़ा तक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें राजनांदगांव भी शामिल है। एप के जरिए यात्री मोबाइल पर ही भुगतान कर टिकट पा सकता है। अभी तक यह सुविधा रिजर्वेशन टिकट बुक कराने के लिए दी जा रही थी। अनारक्षित टिकट में यह सुविधा मिलने से कम की दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्हें बुकिंग काउंटर के बाहर लंबी लाइन में लगकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में टिकट लेने दिक्कत होती थी, जो नहीं होगी।

245 जगह पर उपलब्ध है सुविधा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनारक्षित टिकट की सुविधा कुल 245 जगह पर उपलब्ध है। 72 अनारक्षित सह आरक्षित व एसटीबीए, 15 जेटीएस, 38 एटीवीएम/कोईवीएम, 7 वाइटीएसके और पेपर सहित मोबाइल टिकट कुल 23 अन्य स्टेशनों में की गई।

नई सुविधा

बैंकिंग से जुड़े रेलवे बुकिंग काउंटर, एप लांच, 78 स्टेशनों में यात्रियों को मिलेगा फायदा

जानिए, यह एप कैसे काम करेगा

1. यह एप एंड्रायड मोबाइल फोन पर काम करेगा।

2. UTS Application को www-utsonmobile.indianrail.gov.in से डाउनलोड व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करना होगा।

3. टिकट खरीदने के लिए स्टेशन से अधिकतम 5 किमी और न्यूनतम 25 मीटर की दूरी अनिवार्य है, यानी आप इतनी दूरी से ही टिकट बुक करा सकते है।

4. इस एप से यात्री सभी तरह के अनारक्षित टिकट क्रय कर सकते है। इसमें मासिक सीजन टिकट और प्लेटफार्म टिकट भी शामिल है।

5. टिकट क्रय करने के बाद उसे रद्द करने का कोई विकल्प नहीं है। जब जरूरत है तभी बुकिंग करें।

6. लॉगइन के बाद यात्री को विकल्प में जाकरPaperless screen का चयन करना होगा।

7. टिकट के क्रय करने के लिए मूल्य का निर्धारण किया गया है। अनारक्षित टिकट के लिए 100 से 10,000 तक चार्ज कर सकते है। रिचार्ज आर-वालेट पर कर सकते है। प्रत्येक रिचार्ज पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।

8. यात्री UPI/BHIM App, Debit Card/Credit Card, Net Banking, PayTM Mobikwik का भी उपयोग टिकट बुक करवाने कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...