मां-बेटी हत्याकांड: पीएम रिपोर्ट पर 4 डॉक्टरों का पैनल करेगा डिस्कस, फिर पुलिस को देंगे
छावनी थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर के अटल आवास में हुए दोहरे हत्याकांड में सप्ताहभर बाद भी पुलिस को हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में अब पुलिस ने मृतिका साजिद के परिजनों और उसके जानने वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके चलते करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग इस फेहरिस्त में शामिल किए हैं। वहीं, पीएम करने वाले डाक्टर ने पैनल के डिस्कशन के बाद रिपोर्ट तैयार करने के लिए समय मांग है।
छावनी टीआई सुरेंद्र उके ने बताया कि, साजिदा और नाजिया का पीएम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि वे चार डाक्टरों का पैनल बनाकर रिपोर्ट के रिजल्ट पर डिस्कशन करेंगे। उसके बाद फाइनल डिसीजन लेकर रिपोर्ट देंगे। इसके लिए उन्होंने पुलिस से दो दिन और समय मांगा है। जांच रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हो जाएगी कि मर्डर करने से पहले हत्यारे ने दोनों को ऐसा क्या खिला दिया था, जिससे दोनों ने कोई विरोध नहीं किया।
पति का लोकेशन बिहार में और नंबर बंद मिला
सूत्रों का कहना था कि मृतिका की कॉल डिटेल खंगाल रहे आईटी सेल को उसके पति कमर ए आलम की घटना वाले दिन बिहार में मिली थी। इसके अलावा उससे बात करने के लिए जांच टीम ने उसके नंबर पर संपर्क किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ बना हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतिका के मर्डर में शामिल होने की कम आशंका है। वजह, हत्यारे का पता नहीं चलता। तब तक शक ही रहेगा।