पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बारिश से पहले नालों की सफाई शुरू अफसरों को मॉनीटरिंग के दिए निर्देश

बारिश से पहले नालों की सफाई शुरू अफसरों को मॉनीटरिंग के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|नगर निगम भिलाई के आयुक्त केएल चौहान ने समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी को सभी वार्डों में सफाई कराने व उसका निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश पर वार्ड क्रमांक वार्ड 21, 22, 23 व 27 में नाली और सड़कों की सफाई की गई। इसी तरह जोन 1 से 6 तक के विभिन्न वार्डों में भी सफाई कार्य किया गया। वार्ड 22 व 23 में रात में भी सफाई की जा रही है। इस दौरान जेसीबी और डम्पर के माध्यम से विभिन्न वार्डों से कचरा उठाने के साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की गई। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जाए। साथ ही उनसे जुर्माना वसूलकर रसीद दी जाए।

खबरें और भी हैं...