कॅरियर बनाने आज रास्ते बहुत, नॉलेज और रिसोर्स का होना जरूरी तनाव से दूर रहें, लक्ष्य हासिल करने में नहीं होगी दिक्कत: पांडेय
संतोष रूंगटा समूह की ओर से कुरूद और नंदनवन स्थित कैंपस में 11 मई से लगाए गए कैंपस प्लेसमेंट का 15 मई को समापन हुआ। समापन में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कैंपस में सिलेक्ट हुए सभी उम्मीदवारों को मंत्री पांडेय ने ज्वाइनिंग लेटर दिया। इसमें रूंगटा कॉलेज के साल भर में विभिन्न कंपनियों में 647 स्टूडेंट्स और 11 से 14 मई तक आयोजित रोजगार मेला प्लेसमेंटनामा कैंपस में सिलेक्ट हुए 1267 को भी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों को सही दिशा में जाने नॉलेज और रिसोर्स का होना जरूरी है। तनाव को त्याग कर ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस प्लेसमेंटनामा के ये बने साक्षी: मौके पर सीएसवीटीयू के कुलपति डाॅ. एमके वर्मा, पं. रविशंकर विवि के वाइस चांसलर केशरी लाल वर्मा, डीयू के वाइस चांसलर डाॅ. शैलेंद्र सराफ, सागर ग्रुप आॅफ होटल्स के एमडी विजय अग्रवाल, संजय रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन संतोष रूंगटा, डाॅ. सौरभ रूंगटा, डाॅ. एसएम प्रसन्ना कुमार, डाॅ. डीके. त्रिपाठी, डाॅ. जवाहर सूरी सेट्टी, एडविन एंथनी, संतोष रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस, आशीष गौतम, यूनिट हेड, दैनिक भास्कर, संजीव शुक्ला, जाइंट डायरेक्टर मार्केटिंग, संतोष रूंगटा ग्रुप शामिल रहे। मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है।
एक नजर पूरे प्लेसमेंटनामा पर...
रूंगटा कैंपस कोहका में आयोजित सच हुए सपने में स्टूडेंट्स के साथ उनके पैरेंट्स भी शामिल हुए।
रूंगटा ग्रुप के साथ भिलाई के बड़े समूहों के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
सीएसआर एक्टिविटी के तहत सच हुए सपने कार्यक्रम में संतोष रूंगटा समूह के डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा, वाइस प्रिंसिपल आरसीपीएसआर डॉ.एजाजुद्दीन, प्रबंधक जनसंपर्क सुशांत पंडित और कार्यक्रम का संचालन स्टूडेंट्स त्रिषिता सोनल एवं सय्यद अब्दाल ने किया। इसके अलावा समूह के विभिन्न विभागों के डायरेक्टर्स, वाईस प्रिंसिपल, डीन, हेड, प्राध्यापकगण, स्टूडेंट तथा पैरेंट्स उपस्थित थे
10 हजार स्टूडेंट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन।
1267 छात्रों का चयन प्लेसमेंट नामा में हुआ।
647 छात्रों को एक साल में नौकरी मिली।
22 कंपनियों ने हिस्सा लेकर युवाओं को नौकरी दी।
प्रियांशी जैन को 7.5 लाख रुपए तो राकेश सिंह को 5.6 लाख रुपए का मिला पैकेज
संतोष रूंगटा समूह और दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंटनामा में सबसे ज्यादा प्रियांशी जैन को 7.5 लाख रुपए का पैकेज मिला। प्रियांशी जैन को सैप कंपनी में जॉॅब मिला। वहीं प्रियांशी के अलावा राकेश सिंह को नेस्ले द्वारा 5.6 लाख रुपए के पैकेज का जॉब मिला है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी स्टूडेंट्स को उनके पैरेंट्स के साथ जॉब लेटर दिया गया। डायरेक्टर आरसीईटी एसएम प्रस्ननकुमार ने बताया कि 2017-18 में भी काफी स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट में जॉॅब मिल चुका है।
7.5 लाख रुपए का पैकेज सबसे ज्यादा रहा।
सबने युवाओं का बढ़ाया हौसला
रास्ते बहुत है मगर सही रास्ते का ही करें चयन, सफलता जरूरी मिलेगी: मंत्री पांडेय
सच हुए सपने कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि आज स्टूडेंट्स के पास संसाधन की कोई कमी नहीं है। आज रास्ते बहुत हैं, बस सही रास्ता चुनने की जरूरत है। अच्छे जॉॅब के लिए खुद को काबिल बनाओ।
तकनीकी रूप से बनंे दक्ष: डॉ. एमके वर्मा
संतोष रूंगटा कैंपस में सच हुए सपने कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए सीएसवीटीयू के कुलपति डॉ, एमके वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने आप को तकनीकी रूप से दक्ष करें।
जो काम करें उसे पूरे मन से करें: डॉ.सराफ
विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. शैलेंद्र सराफ ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। आप जो भी काम करें पूरे मन से करें। लक्ष्य निर्धारित कर उसके हिसाब से ही काम करें। विदेशों से अच्छा अपने देश और राज्य में काम करें।
रूंगटा के हर क्वालिफाई बच्चों के पास बेहतर नौकरी: संतोष रूंगटा
समूह के चेयरमैन संतोष रूंगटा ने कहा कि इस प्लेसमेंट नामा में टैलेंटेड युवाओं को जॉब के लिए ऑफर उपलब्ध कराया गया। बेहतर जॉब के लिए समूह हमेशा काम कर रहा है। समूह के हर क्वालिफाई स्टूडेंट्स के पास बेहतर नौकरी है।