ई जीरो परीक्षा के लिए हिंदी में सिलेबस, 3 दिन में होगा जारी
बीएसपी में कर्मचारी से अफसर बनने के लिए आयोजित होने जा रही परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई समाप्त हो गई है। अब दावेदारों का ध्यान सिलेबस पर है। अंग्रेजी के लिए कुछ विषयों के सिलेबस जारी कर दिए गए हैं। अगले एक-दो दिनों में हिन्दी में भी सिलेबस जारी कर दिया जाएगा।
यह जानकारी हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को जीएम इंचार्ज पर्सनल अनुराग नागर ने दी। यूनियन की मांग पर 450 पृष्ठ की पाठ्य सामग्री का हिंदी में अनुवाद किया गया है।
प्रबंधन का आश्वासन
प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते जीएम इंचार्ज अनुराग नागर ने आश्वासन दिया कि हिंदी अनुवाद पूर्ण हो चुका है। दो-तीन दिन में ई जीरो पाठ्यक्रम का हिंदी अनुवाद भिलाई इस्पात संयंत्र इंट्रानेट में उपलब्ध करा दिया जाएगा।