पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • 500 कर्मियों को बांटे जाएंगे सिम, वरिष्ठों को प्राथमिकता

500 कर्मियों को बांटे जाएंगे सिम, वरिष्ठों को प्राथमिकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी प्रबंधन अपने 500 कर्मियों को सिम बांटेगा। ये 500 कर्मी कौन होंगे, यह विभाग प्रमुख तय करेंगे। इस्पात श्रमिक मंच ने वरिष्ठों के साथ ही एस-11 ग्रेड के कर्मियों को प्राथमिकता देने की मांग की है।

बीएसपी के कर्मियों को बेहतर कम्युनिकेशन सुविधा के तहत प्रबंधन ने 500 सिम अलाट किया है। इस सिम को आवंटित करने का अधिकार महाप्रबंधक को होगा। संबंधित विभाग के महाप्रबंधक आवश्यकता के अनुसार कर्मियों को सिम उपलब्ध करवाएंगे। ज्ञात हो कि 2007 के वेतन समझौते में प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति बनी थी कि कर्मियों को वरिष्ठता के आधार पर सिम दिया जाएगा लेकिन एनजेसीएस यूनियनें अनुशंसा को लागू कराने में पूरी तरह विफल रही। सिम जीएम के अनुसार दिए गए।

खबरें और भी हैं...