पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • टाउनशिप और खुर्सीपार के 24 कार्यों के लिए मिले 2.80 करोड़

टाउनशिप और खुर्सीपार के 24 कार्यों के लिए मिले 2.80 करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने नगर निगम भिलाई के लिए 2 करोड़ 80 लाख रुपए की मंजूर किए हैं। इससे टाउनशिप के वार्डों में 24 महत्वपूर्ण कार्य होंगे। वहीं कई वार्ड खुर्सीपार क्षेत्र के हैं।

इस संबंध में 16 मई को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जिसमें लिखा है कि, नगर निगम भिलाई से प्राप्त पत्र के अनुक्रम में 24 विकास कार्यों के लिए 280.18 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। सरकार ने भिलाई के वार्ड नं.ङ 67, 50, 56, 53, 57, 68, 51, 49, 52, 64, 32 और 30 में होने वाले विकास कार्यों के लिए फंड दिया है। इससे शहर में 24 विकास कार्य किए जाएंगे।

इन प्रमुख कार्यों के लिए सरकार ने दी मंजूरी

49.50 लाख रुपए से वार्ड 67 दुर्गा मैदान का सौंदर्यीकरण लाइट पाथवे एवं ओपन जिम।

49 लाख रुपए से वार्ड 30 बालाजी नगर एनएवी रोड के दोनों ओर पेविंग ब्लाक लगाकर मार्ग चौड़ीकरण।

26.68 लाख रुपए से वार्ड 52 सड़क-4 सड़क-25 व 26 के मध्य उद्यान निर्माण।

10 लाख रुपए से वार्ड 50 सेक्टर-2 ए मार्केट के गॉर्डन के चारो ओर पेविंग ब्लाक।

15 लाख रुपए से वार्ड 56 सड़क-55 से 63 में सीसी रोड निर्माण।

25 लाख रुपए से वार्ड 53 सड़क-20, 21 और क्रॉस स्ट्रीट-4 में नाली निर्माण।

खबरें और भी हैं...