पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बेटियाें की शिक्षा पर हर व्यक्ति को देना होगा ध्यान, तभी आगे बढ़ेगा समाज: साहू

बेटियाें की शिक्षा पर हर व्यक्ति को देना होगा ध्यान, तभी आगे बढ़ेगा समाज: साहू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम ढौर में ग्रामीण स्तरीय कर्मा महोत्सव और माता कर्मा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष लखनलाल साहू ने ध्वजारोहण से की। मंत्रोच्चार के साथ माता कर्मा की मूर्ति की पूजा के बाद स्थापना की गई। फिर माता कर्मा की सामूहिक आरती के साथ सभा शुरू हुई। अतिथियों का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया गया।

सुबह 9 बजे समाज की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। आखिर में यज्ञ, हवन किया गया, जिसमें उपस्थित समाज के लोगों आहुतियां डाली। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. मोहित साहू ने कहा कि साहू समाज में बेटा और बेटी को समानता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि बेटियां दोनों कुल का नाम रोशन करती हैं। इसलिए उनकी शिक्षा पर हमें विशेष ध्यान देना होगा। तभी विकास संभव है।

सभा में मुख्य अतिथि लखनलाल ने कहा कि साहू समाज का इतिहास 5000 वर्ष पुराना है। जिसका प्रमाण भगवान जगन्नाथ मंदिर की स्थापना के साथ जुड़ा हुआ है। इसी मंदिर में माता कर्मा ने भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का भोग लगाया, जो आज भी महाप्रसाद के रूप में विश्व विख्यात है। इससे मोक्ष मिलता है। इसी प्रकार माता राजिम के साथ राजीव लोचन मंदिर का प्राचीन इतिहास जुड़ा हुआ है, जो कि आज छग का प्रयाग है। यहां मोक्ष प्राप्ति की कामना से अस्थि विसर्जन लोग करते हैं। इस तरह माता कर्मा ने मोक्ष का दाना प्रदान किया और दूसरी माता राजिम ने मोक्ष का द्वार दे दिया। सभा को देवीश्री साहू, मिथलेश साहू, खिलावन साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पुराणिक साहू, कामदेव साहू, परदेशी दुखित, रामकुमार व अन्य उपस्थित रहे।

ग्राम ढौर के मंदिर में माता कर्मा की प्रतिमा स्थापित, महाआरती की गई

खबरें और भी हैं...