सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कर्मियों के अनुभव का लाभ लेने की बात कही।
सिटी रिपोर्टर | भिलाई
बीएसपी एम्पलाइज को-आपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 की बैठक में अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हुए सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी गई। सोसाइटी की ओर से उन्हें सम्मान पत्र, उपहार व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष अशोक परगनिहा ने कहा कि सभी वरिष्ठ साथियों का योगदान सोसाइटी परिवार हमेशा याद रखेगा और भविष्य में उनके अनुभव का लाभ लेगा। उन्होंने बीएसपी के विकास में कर्मचारियों के योगदान काे भी याद किया। एसके वैद्य, नितिशा साहू, विक्रम वर्मा, पूरनलाल देवांगन, जानकी राव, विपिन उपस्थित थे।