भिलाई|सरयूपारीय ब्राह्मण समाज भिलाई-दुर्ग की पत्रिका ब्रह्म प्रकाश का विमोचन 20 मई को स्मृति नगर स्थित सामाजिक भवन में किया जाएगा। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे से होगा। समाज के मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा ने सभी सदस्यों से आयोजन में शामिल होने आधे घंटे पहले पहुंचने की अपील की है।