पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सदस्यता अभियान पर चर्चा के लिए राम जन्मोत्सव समिति की बैठक आज

सदस्यता अभियान पर चर्चा के लिए राम जन्मोत्सव समिति की बैठक आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|श्रीराम जन्मोत्सव समिति जिला भिलाई की बैठक 19 मई को रखी गई है। सेक्टर 7 इस्पात क्लब में शाम 5 बजे से शुरू होने वाली बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन के विस्तार व समिति के आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समिति द्वारा शुरू किए जाने वाले सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की जाएगी। यह सदस्यता अभियान सभी खंडों और प्रखंडों में चलाया जाएगा। बैठक में समिति के मुख्य शाखा, महिला शाखा व युवा शाखा के पदाधिकारी सहित प्रखंडोंं के तीनों शाखाओं के अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...