भिलाई|आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 19 मई को जनसभा और पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सतनाम भवन ग्राऊंड, सेक्टर-6 में शाम 4 से रात 10 बजे तक होगा। जनसभा के प्रमुख वक्ता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मानकर होंगे। सम्मेलन में डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा भारतीय संविधान में पिछड़ा वर्ग उत्थान के लिए आयोग की स्थापना और प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण का कानून बनाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी अवध साहू ने दी।