पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में शामिल हुए 70 खिलाड़ी, 24 की बनी सूची

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में शामिल हुए 70 खिलाड़ी, 24 की बनी सूची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई में 20 मई को होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए बीएसपी टीम का ट्रायल शुक्रवार को हुआ। बीएसपी भिलाई क्लब जयंती स्टेडियम के पास हुए ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए कुल 70 खिलाड़ी शामिल हुए। दोपहर 3.30 बजे शुरू हुए ट्रायल में खिलाड़ियों को चार वर्ग में बांटा गया।

छत्तीसगढ़ तैराकी संघ द्वारा डीपीएस रिसाली में बालक व बालिका वर्ग के लिए राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को ट्रायल लिया गया।

छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के महासचिव व बीएसपी के वरिष्ठ प्रबंधक सहीराम जाखड़ ने बताया कि ट्रायल में आने वाले सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर ही चयन किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीएसपी की मजबूत टीम उतरेगी। चयनकर्ता एस अधिकारी, तामेश्वर घंघोरी, महेश बिसाई और गोपी सुभाष थे।

बीएसपी भिलाई क्लब में शहर के तैराकों ने दिया ट्रायल।

खबरें और भी हैं...