टॉपर रितिक आईआईटी करने के बाद बनना चाहते हैं कलेक्टर
पीपीटी में रैंक 1 पाने वाले भिलाई सेक्टर-2 के रितिक रंगारी ने बताया कि वे ट्यूशन के बाद घर में रिविजन करते थे। रोजाना 6 घंटे की पढाई से सफलता मिली। रितिक आईआईटी की डिग्री लेने के बाद कलेक्टर बनने तैयारी करेंगे। कलेक्टर बनकर वे छत्तीसगढ़ में ही सेवा देना चाहते हैं। आईआईटी करने के बाद पीएससी के एग्जाम और आसान हो जाते है।