पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कर्नाटक के उदाहरण से समझें..कैसे सरकार संविधान के खिलाफ कर रही है काम: वोरा

कर्नाटक के उदाहरण से समझें..कैसे सरकार संविधान के खिलाफ कर रही है काम: वोरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1.30 बजे रविशंकर स्टेडियम में संवाद शिविर शुरू हुआ। सांसद ताम्रध्वज साहू व जिलाध्यक्ष तुलसी साहू ने शुरुआत में मंच का संचालन किया। उस समय तक स्थल पर कार्यकर्ताओं की संख्या कम थी।

2.30 बजे तक लोग पसीने में तर होकर राहुल गांधी के आने का इंतजार करते रहे, इस बीच कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा सहित अन्य नेतागण पहुंचे।

3 बजे तय समय से करीब आधे घंटे देरी से राहुल मंच में पहुंचे। इसके पहले सेवादल ने उन्हें सलामी दी।

3.15 बजे सांसद ताम्रध्वज साहू, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, मोतीलाल वोरा के भाषण के बाद राहुल सामने आए।

4.15 बजे तक संवाद के तहत उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातें की। सुझाव लिए, रीति-नीति से अवगत कराया।

4.15 बजे वे स्टेडियम से निकलकर चौपाटी, गौरवपथ के रास्ते 4.25 बजे महात्मा गांधी पुतला पहुंचे, वहां से सरदार पटेल चौक गए। दोनों ही जगहों पर पुष्प अर्पित कर वे रायपुर के लिए रवाना हो गए।

4.40 बजे वे नया बस स्टैंड, राजेंद्र पार्क, मालवीय नगर चौक होते हुए नेहरूनगर की ओर बढ़ गए। जहां उनका काफिला धीरे जरुरी हुआ।

राहुल को एमआईसी मेंबर ने बताया, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपाई करते हैं गुंडागर्दी

मेयर देवेंद्र यादव बगैर आईडी के हेलीपेड पहुंचे। एसपीजी की टीम ने उन्हें रोक दिया। बाद में मेयर ने आई कार्ड दिखाया, तब इंट्री मिली।

भिलाई/दुर्ग। कांग्रेस के संवाद शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पहले कांग्रेसी नेताओं ने मंच को संभाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने भी मोदी सरकार पर हमला किया। सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, केंद्र सरकार ने संविधान के विपरीत काम किया है। कांग्रेस की एकजुटता से ही देश में भाजपा का कुशासन समाप्त होगा।

मेयर देवेंद्र यादव दुर्ग से लेकर रायपुर तक राहुल के साथ कार में गए।

बृजमोहन ने राहुल को पहनाया तिरंगा गमछा, बोले- इस बार जीतेंगे

सांसद प्रतिनिधि और वैशालीनगर में 2008 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे बृजमोहन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को तिरंगा गमछा भेंट किया। इस दौरान राहुल ने बृजमोहन से चर्चा की। बृजमोहन ने राहुल से वादा किया कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशी जीतेंगे। इस बात को सुनकर राहुल ने बृजमोहन की पीठ थपथपाई और कहा, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताए। बृजमाेहन ने बताया कि संवाद शिविर के बाद भिलाई के कोसानाला टोलप्लाजा, व्यंकटेश टॉकिज चौक, सुपेला चौक, सुपेला अस्पताल के सामने, चंद्रा-मौर्या चौक और बसंत टॉकिज व पॉवर हाउस चौक में राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस दौरान भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र में करीब 3 हजार बाहरी लोगों को लाकर मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़े जाने की बात निगम की एमआईसी मेंबर सुभद्रा सिंह ने रखी। उन्होंने बीजेपी के लोग गुंडागर्दी करने तक का आरोप लगाया। राहुल 5 जिलों के 20 विधानसभा क्षेत्र के करीब साढ़े 3 हजार बूथ के करीब 10 हजार मेंबर्स से संवाद करने दुर्ग पहुंचे हुए थे। इस दौरान सुभद्रा सिंह राहुल के सामने माइक लेकर खड़ी हुईं और सवाल पूछा। सुभद्रा से राहुल ने सबसे ज्यादा समय तक चर्चा भी की।

सांसद ताम्रध्वज साहू को भी एसपीजी ने रोक लिया। हेलीपेड आने वालों में एसपीजी की लिस्ट में सांसद का नाम नहीं था। फिर उन्हें भी इंट्री दी।

जीएसटी का फैसला करने वाली सरकार ने बढ़ा दी महंगाई-वोरा

शिविर में वोरा ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कुशासन से हर वर्ग परेशान है। कर्नाटक चुनाव इसका ज्वलंत उदाहरण है। यहां संविधान के विपरीत जाकर सरकार बनाने का काम किया गया। इससे पहले केंद्र सरकार ने नोटबंदी , जीएसटी जैसे फैसले करने वाली सरकार ने महंगाई बढ़ा दी है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार की कार्यशैली के कारण हर तरफ डर का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता से भाजपा का कुशासन समाप्त होगा।

कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज कर डराने की कोशिश कर रही सरकार- पुनिया

छग प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के अधकिार का हनन कर रही है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई से डराने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस का कार्यकर्ता शेर है। जनविरोधी सरकार को कांग्रेस के कार्यकर्ता उखाड़कर फेंक देंगे।

विधायक धनेंद्र साहू भी जब हेलीपेड के गेट में पहुंचे तो उन्हें भी एसपीजी की सख्ती का सामना करना पड़ा। फिर थोड़ी देर बाद अंदर गए।

केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ सभी ने खोला मोर्चा

शिविर में सबसे ज्यादा दुर्ग और भिलाई के कार्यकर्ता पहुंचे

रोड शो के बीच में स्व. गोविंदलाल वोरा के घर गए राहुल, श्रद्धांजलि दी

रायपुर/भिलाई| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रोड शो को बीच में रोककर वरिष्ठ पत्रकार स्व. गोविन्दलाल वोरा के गीता नगर निवास पर पहुंचे और उनके निधन पर शोक संवेदना जताई। राहुल ने स्व. वोरा के चित्र पर फूल-मालाएं चढ़ाईं। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वर्गीय वोरा के निवास में उनके बड़े भाई और राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा, स्व. गोविन्दलाल वोरा की धर्मप|ी प्रकाश वोरा, पुत्र गिरीश वोरा, राजीव वोरा, उनके भतीजे अरविन्द वोरा, विधायक अरूण वोरा, उनकी बहन गवरी बाई एवं मोतीलाल वोरा की प|ी शांतिदेवी वोरा समेत परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

2018 के लिए 18 पंडितों का शंखनाद

चंद्रा-मौर्या चौक में युवा कांग्रेस वैशालीनगर द्वारा शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन कराया। जैसे ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल वहां से गुजरे सभी 18 पंडितों ने एकसाथ मिलकर शंखनाद किया। युकां अध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए यह शंखनाद किया गया। इस दौरान राहुल गांधी की आरती भी की गई। युवा कांग्रेस की टीम राहुल गांधी के साथ है। छग में इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा की कार को एसपीजी ने रोक दिया। जब गेट ओपन नहीं किए तो खुद वोरा बाहर निकले और बातचीत की।

खबरें और भी हैं...