पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • लाइन में फाॅल्ट सुधार रहे गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार की करंट की चपेट में आने से मौत

लाइन में फाॅल्ट सुधार रहे गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार की करंट की चपेट में आने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छावनी थाना क्षेत्र स्थित सुपेला गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार रंजीत पिता गुलाब सिंह (25) की शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गुरुद्वारे के निकट ही बिजली लाइन में हुए फॉल्ट को ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गया। आसपास खड़े लोग तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार निवासी रंजीत सिंह सुपेला गुरुद्वारा में ही रहता था। उनकी सेवा भावना को देखते हुए गुरुद्वारा कमेटी ने उन्हें मुख्य सेवादार बना दिया था। शुक्रवार को गुरुद्वारे के समीप बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। रंजीत इस फाल्ट को सुधारने के लिए पहुंचे।

बिजली लाइन दुरुस्त करते समय उनका हाथ खुले तार से टकरा गया। करंट से लगते ही उन्होंने पास खड़े दूसरे सेवादार का हाथ पकड़ लिया। दूसरे सेवादार को भी तेज झटका महसूस हुआ। उसके चिल्लाने पर दौड़कर लोगों ने बिजली सप्लाई काटी और रंजीत सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रंजीत के शव को मच्युर्री में रखवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

बेटे का शव देख मां हुई बदहवास

बेटे की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची रंजीत की मां बदहवास हो गई। वह शव देखते ही दहाड़ें मारकर रोने लगी। जब रंजीत के शव को अस्पताल कर्मी शव ग्रह में ले जाने लगे तब वह भी शव ग्रह में जाने लगी। काफी समझाने के बाद वह छोटे बेटे के साथ घर जाने का राजी हुई।

गुरुद्वारे में पसरा मातम

मुख्य सेवादार रंजीत की मौत के बाद गुरुद्वारे में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर यहां सिख समुदाय के अनेक लोग पहुंचे। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ लग गई।

खबरें और भी हैं...