पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कमरे की छत के कुंदे में दुपट्टे से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

कमरे की छत के कुंदे में दुपट्टे से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|किसी बात से परेशान चल रहे हाउसिंग बोर्ड निवासी आश्रय शुक्ला ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह करीब पांच बजे हुई। जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच आरंभ कर दी है। जामुल टीआई ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड ईडब्ल्यूएस 1127 निवासी आश्रय पिता उदय नारायण शुक्ला (24) ने शुक्रवार सुबह 3 से 5 बजे के बीच कमरे के कुंदे में दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन ने उसे जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जबाव नहीं आया। इस पर खिड़की से झांककर देखने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। टीआई ने बताया कि उसके पिता किसी काम से शहर से बाहर गए थे। जांच में मृतक ने कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। इसके चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।

खबरें और भी हैं...