बिना अनुमति टेलीकॉम कंपनी लगा रही थी टावर, निगम ने तोड़ा फाउंडेशन
भिलाई|बिना अनुमति के मोबाइल टावर लगा रही भारती इंफ्राटेल कंपनी का कब्जा नगर निगम ने हटवा दिया। शुक्रवार को यह कार्रवाई निगम के अफसरों ने वर्गीस बाड़ी शांति नगर कोहका में की। ज्ञात हो कि नगर निगम आयुक्त केएल चौहान ने कुछ समय पहले अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि बिना अनुमति के टावर निर्माण करने वाली कंपनियों का कब्जा हटाया जाए। शुक्रवार को इसी निर्देश का पालन करते हुए निगम के भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की । उन्होंने मोबाइल टावर के लिए बनाया जाने वाला फाउंडेशन तुड़वा दिया। इस दौरान अफसरों ने चेतावनी दी की बिना अनुमति निर्माण करने पर कब्जा हटवा दिया जाएगा।