पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीपीटी के टॉप-10 में इस बार दुर्ग जिले से 7 होनहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ व्यापमं ने शुक्रवार को पीईटी, पीपीटी और पीपीएचटी के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस रिजल्ट में भी एजुकेशन हब भिलाई के स्टूडेंट्स का दबदबा कायम रहा। तीनों परीक्षाओं में 11 स्टूडेंट्स टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हुए।

पीपीटी में भिलाई के रितिक कुमार रंगारी ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं पीईटी में भिलाई के ही सात्विक बंछोर राज्य पहले स्थान पर हैं। जबकि पीपीएचटी में बालोद की जयश्री सार्वा टॉपर रहीं। यह पहली बार नहीं है कि जब भिलाई से सबसे ज्यादा टॉपर्स निकले हों। इससे पहले भी भिलाई टॉप-10 में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स देने में आगे रहा है।

खबरें और भी हैं...