पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बीएसपी में हादसा होने पर फैक्ट्री मैनेजर व जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई, दो केस में 3 डीजीएम समेत 9 पर जुर्म दर्ज

बीएसपी में हादसा होने पर फैक्ट्री मैनेजर व जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई, दो केस में 3 डीजीएम समेत 9 पर जुर्म दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी में लगातार हो रहे हादसे को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। अब उसने वे सभी हादसे जिनमें कार्मिक या ठेका श्रमिक की मौत या घायल होता हैं, फैक्ट्री मैनेजर के साथ ही उनके अधीनस्थ स्टाफ के खिलाफ भी जुर्म दर्ज करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद बीते पखवाड़े हुए लगातार तीन हादसों में से दो में 3 डीजीएम व साइड इंचार्ज सहित 11 अफसर व कर्मियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। इनमें एचएससीएल के अफसर भी शामिल हैं। हादसों में बीएसपी अफसरों के खिलाफ थोक में की गई पुलिस कार्रवाई का यह पहला मामला है।

बीएसपी में ज्यादातर मेंटेनेंस व रिपेयर के काम ठेके पर कराए जाते हैं। साफ-सफाई और मेंटेनेंस के कार्यों का ठेका एचएससीएल के माध्यम से कराया जा रहा है। वहीं कैपिटल रिपेयर का कार्य बीएसपी अफसरों की देखरेख में ठेकेदारों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। अब तक बीएसपी प्रबंधन व पुलिस अधिकारियों के बीच सांठगांठ के चलते प्लांट में हादसा होने पर ठेकेदार या उसके सुपरवाइजर पर मामले की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर बीएसपी अफसरों को बचा लिया जाता रहा है।

केस-1

केस-1

घटना: 8 मई की सुबह सवा 10 बजे सिंटर प्लांट-2 में बेल्ट में फंसने से ठेका श्रमिक कमलनारायण वर्मा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना के समय कमल नारायण वर्मा सहकर्मी मनोज यादव के साथ ग्रेविटी टेक अप के पास काम कर रहे था।

घटना: 8 मई की सुबह सवा 10 बजे सिंटर प्लांट-2 में बेल्ट में फंसने से ठेका श्रमिक कमलनारायण वर्मा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना के समय कमल नारायण वर्मा सहकर्मी मनोज यादव के साथ ग्रेविटी टेक अप के पास काम कर रहे था।

इनके खिलाफ एफआईआर: डीजीएम विजय कुमार रथ, डीजीएम जगेंदर सिंह, डीजीएम मुजीब हुसैन, शिफ्ट इंचार्ज लाटुर सिंह सवारिया, टेक्निशयन ऑपरेटर गणेशराम ढीमर, ऑपरेटर चुन्नीलाल, ठेका श्रमिक कौशल देवांगन, ठेकेदार एचएससीएल गुलाब पेठे

इनके खिलाफ एफआईआर: डीजीएम विजय कुमार रथ, डीजीएम जगेंदर सिंह, डीजीएम मुजीब हुसैन, शिफ्ट इंचार्ज लाटुर सिंह सवारिया, टेक्निशयन ऑपरेटर गणेशराम ढीमर, ऑपरेटर चुन्नीलाल, ठेका श्रमिक कौशल देवांगन, ठेकेदार एचएससीएल गुलाब पेठे

सालभर में हुए हादसों की मंगाई फाइल

इसलिए हैं जिम्मेदार: एक कर्मी शट डाउन लेने गया था तो बाकी स्टाफ को मौके पर मौजूद रहना था। ऐसा नहीं होने के कारण एक ठेका श्रमिक वहां आया पुल कार्ड को ऑन करके बेल्ट पोजीशन करने के लिए सिग्नल दे दिया। बेल्ट चालू कर दिया गया। चपेट में कमल नारायण आ गया।

इसलिए हैं जिम्मेदार: एक कर्मी शट डाउन लेने गया था तो बाकी स्टाफ को मौके पर मौजूद रहना था। ऐसा नहीं होने के कारण एक ठेका श्रमिक वहां आया पुल कार्ड को ऑन करके बेल्ट पोजीशन करने के लिए सिग्नल दे दिया। बेल्ट चालू कर दिया गया। चपेट में कमल नारायण आ गया।

इतना ही नहीं आईजी जीपी सिंह ने भट्ठी टीआई से बीएसपी में सालभर में हुए हादसों का रिकार्ड भी मंगवाया है। ताकि किस हादसे में किसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई इसकी जानकारी सामने आ सके। साथ ही इस बात की भी जांच की जाएगी कि हादसे के समय संबंधित फैक्ट्री का मैनेजर कौन था? उसके खिलाफ पुलिस ने क्या कार्रवाई की? अब इसकी जांच होगी।

जिन पर सुरक्षा मानकों को लागू करने की जिम्मेदारी, वे बेपरवाह

केस-2

घटना: 9 मई को एसएमएस-3 की है। यहां एईसीआर बिल्डिंग के पास क्रेन गर्डर में ठेका श्रमिक द्वा रा रनर शीट लगाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान लगभग ठेका श्रमिक जनक सिंह 20 मीटर की ऊंचाई से गिर पड़ा, जिसे मेन मेडिकल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इनके खिलाफ एफआईआर: प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक राव, जोनल सेफ्टी ऑॅफिसर विवेक गुप्ता, प्रोजेक्ट इंजीनियर रामदयाल टेंभरे, एचएससीएल का साइड इंचार्ज गोपबंधु दास, सेफ्टी मैनेजर मनोहर राजम, ठेकेदार विनय, साइड इंचार्ज जी राजेंद्रन समेत अन्य पर जुर्म दर्ज।

इसलिए हैं इसके जिम्मेदार: एसएमएस-3 में सीट लगाने के लिए ठेका श्रमिक से जितनी उंचाई में कार्य करवाया जा रहा था। नीचे नेट भी बिछाया जाना था। दोनों काम नहीं किए। भट्ठी पुलिस ने जिम्मेदारों पर गैर इरादतन हत्या का मामला भट्‌टी थाने में दर्ज किया गया है।

आपस में निपटा लेते थे केस

हालांकि प्लांट में हादसा होने पर फैक्ट्री मैनेजर सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज करने का प्रावधान नया नहीं है लेकिन सांठगांठ के चलते पुलिस अब तक इसे नजर अंदाज किए है। ठेकेदार या उसके सुपरवाइजर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को अब तक निपटाते रही है। घटना होने पर जब अफसरों के फंसने की स्थिति बनती है तो उस समय अपने चहेते को बचाने के लिए प्रबंधन हादसे के समय किसी छोटे कर्मी पर कार्रवाई करते।

ऐसे में डिप्टी डायरेक्टर की भूमिका भी संदिग्ध

फैक्ट्री में सेफ्टी नियमों का पालन करवाना औद्योगिक स्वास्थ एवं सुरक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि बीएसपी में किसी तरह का हादसा होता है तो उसकी जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करना औद्योगिक स्वास्थ एवं सेवाएं के डिप्टी डायरेक्टर का है। बड़ी घटना के बाद विभाग सक्रिय होता है।

आईजी जीपी सिंह बोले- स्टैंडर्ड ऑफ ऑपरेटिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय

आईजी जीपी सिंह ने हादसों को लेकर पुलिस की इस तरह की कार्रवाई पर एतराज जताया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि प्लांट में किसी भी तरह का हादसा होने पर संबंधित ठेकेदार और उसके स्टाफ के साथ ही फैक्ट्री मैनेजर और कार्य के दौरान तयशुदा स्टैंडर्ड ऑफ आपरेटिंग (एसओपी) का पालन कराने की जिम्मेदारी वाले स्टाफ के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया जाए।

इस घटना में भी फंसेंगे बीएसपी के अफसर

बीएसपी के ट्रांसपोर्ट एंड डीजल विभाग (टीएंडडी) के ब्लास्ट फर्नेस स्टेशन के वे-ब्रिज 2 में घटना 10 मई रात की है। लोको आपरेटर पीएल साहू के साथ शंटिंग मैन का काम कर रहा ठेका श्रमिक इंद्रजीत (22) खाली लेडल को लोको के साथ जोड़ने के लिए अंदर घुसा। इस दौरान वह दो वैगन के चपेट में आ गया और मौके पर मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...