पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • अब मेडिकल रीइंबर्समेंट की प्रक्रिया सरल करने की जरूरत

अब मेडिकल रीइंबर्समेंट की प्रक्रिया सरल करने की जरूरत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|मेडिकल रीइंबर्समेंट देने में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भेदभाव की बीएसपी वर्कर्स यूनियन (बीडब्ल्यूयू) के वर्किंग कमेटी की साप्ताहिक बैठक में शिकायत मिली। जिस पर यूनियन का प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग से मिलने का निर्णय लिया। यूनियन का मानना है कि रीइंबर्समेंट की प्रक्रिया सरल की जाए।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार की साप्ताहिक बैठक में संयंत्र के कर्मचारियों ने बताया कि जो मेडिसिन सेक्टर 9 अस्पताल में नहीं मिलता उसे मार्केट से खरीदने को कहा जाता है। कुछ दवाइयों की कीमत तो कम होती है, जिसके प्रतिपूर्ति का दावा कर्मियों द्वारा नहीं किया जाता है, क्योंकि महंगी दवाइयों का प्रतिपूर्ति दावा करने के बावजूद पैसा मिल पाना मुश्किल होता है। ज्यादा परेशानी कार्डियो मेडिसिन में होती है। डॉक्टर द्वारा लिखी 5 दवाइयों में कम से कम 3 दवा फार्मेसी में नहीं मिलती।

खबरें और भी हैं...