पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सेल ने की किशनगंगा परियोजना के लिए 50% से अधिक स्टील की आपूर्ति

सेल ने की किशनगंगा परियोजना के लिए 50% से अधिक स्टील की आपूर्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने देश की बुनियादी जरूरतों और निर्माण से जुड़ी योजनाओं में अपनी भागीदारी को और बढ़ाते हुए, किशनगंगा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए 50% से भी अधिक स्टील की आपूर्ति की है। इस पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। सेल ने 330 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना के लिए कुल 10500 टन स्टील की आपूर्ति की है, जिसमें 110 मेगावाट की तीन बिजली उत्पादन इकाइयां हैं। इसके लिए सेल ने टीएमटी री-बार, स्ट्रक्चरल, प्लेट और शीट की आपूर्ति की है। हाल ही में उद्घाटित मिजोरम की पावर प्रोजेक्ट में 70% सेल स्टील का इस्तेमाल हुआ था।

खबरें और भी हैं...