भिलाई|देश के 23 आईआईटी संस्थानों में एडमिशन के लिए रविवार को जेईई एडवांस का एग्जाम हुआ। जिले में 2 सेंटर में परीक्षा आयोजित की गई थी।
जिसमें एक सेंटर शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी और एक पार्थिवी कॉलेज को सेंटर बनाया गया। परीक्षा दो पाली में हुई। पहला सत्र सुबह 9 से 12 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 2 से 5 बजे तक रहा। यह परीक्षा पहली बार कंप्यूटर बेस्ड ली गई है। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालिफाई 2 लाख 31 हजार 24 स्टूडेंट्स में से करीब 70 हजार 308 स्टूडेंट परीक्षा में अपीयर नहीं होंगे।