महापौर ने चौपाल में अफसरों को जल्द व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए।
प्रशासनिक रिपोर्टर | भिलाई
भिलाई के गोठ के तहत मेयर देवेंद्र यादव ने रविवार को छावनी में चौपाल लगाई। जहां ज्यादातर लोगों ने सफाई और पानी की समस्या बताई। इस पर मेयर ने अफसरों को समाधान के लिए निर्देश दिए। मेयर ने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई और वार्ड में जल्द नालियों की पूरी सफाई कर, आगे सफाई कार्य में ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए।
सुबह 5 बजे से मेयर का दौरा एसीसी चौक से शुरू हुआ। जो दोपहर 1 बजे खत्म हुआ। इसके बाद दोबारा शाम 5 बजे से मेयर ने इसी वार्ड में दौराकर लोगों की समस्या सुनी।