भिलाई|हाऊस लीज लागू करने की मांग को लेकर हाऊस लीज संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय में 61 हजार हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की जाएगी। हाऊस लीज की मांग को लेकर ही समिति की बैठक रविवार को सेक्टर-2 में आयोजित की गई। इसमें इन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि समिति के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर हाऊस लीज लागू करने की मांग की है। बैठक में बताया गया कि 24 मई को मुर्गा चौक पर शाम पांच बजे कार्यक्रम शहर से संवाद का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में पीसी शर्मा, विजय मिश्रा, बीपी चौरसिया, बंशी नारायण, अजीत चौधरी, आरएन तिवारी, विनोद शर्मा, गोपाल शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।