निगम आयुक्त केएल चौहान ने निगम के 14 कर्मियों की सैलरी काटी है। आयुक्त चौहान ने इन कर्मियों की ड्यूटी संचार क्रांति योजना के तहत बीपीएल परिवार 2007-08 के सर्वे में लगाया था। लेकिन ये ड्यूटी में एक से लेकर दो-दो दिन तक उपस्थित नहीं हुए। इसलिए इनकी एक से दो-दो दिन तक की सैलरी काट दी है। इसकी सूचना स्थापना शाखा सामान्य प्रशासन विभाग को भी भेजी जाएगी। सैलरी कटने वालों कर्मियों में ज्यादातर जोन-6 रिसाली और जोन-1 नेहरू नगर के हैं।
इनकी कटी सैलरी: जोन-6 के रामेश्वर निषाद 2 दिन, उमेद राम 1 दिन, अनिल सौदागर 2 दिन, विजय कुमार 2 दिन, आजुराम साहू 1 दिन, रमेश यादव 1 दिन, संजय गायकवाड़ 1 दिन, मुकुंद रामटेके 1 दिन, मुरली यादव 1 दिन, जोन-1 के राजेश गुप्ता 2 दिन, डी. मुसलैया 2 दिन, जोन-4 के सुरेंद्र दास वैष्णव 2 दिन, आदया शंकर आदि शामिल हैं।