भिलाई|सद्गुरु कबीर नव युवक मंउल द्वारा रविवार को सुपेला चौक पर कबीर प्रकटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से कबीरपंथियों ने चौका आरती की। इसके बाद संत कबीर दास के उपदेशों को सुना। उन्हें आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद शाम तक चौक पर स्टाल लगाकर चना की प्रसादी बांटी। सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ली।