भिलाई|कुहुकीकला ग्राम लोक वाद्य संग्रहालय परिसर, मरोदा सेक्टर में 21 से 30 मई तक दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से यह कार्यशाला रोजाना सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक चलेगी। इसमें कोंडागांव, नारायणपुर, खैरागढ़, जशपुर, बालोद, राजनांदगांव आदि जिलों से वाद्ययंत्रों के कलाकार प्रशिक्षण के रूप में शामिल होंगे। शिविर में मिट्टी कला के लिए शिबू कश्यप, लौह कला में माखन सोढ़ी, काष्ठ कला में फूलचंद कश्यप, बांस कला में दऊवाराम यादव, माहरी में विनोद यादव, तंबूरा में रामकुमार पाटिल, रूंजू में डोरेलाल साहू, चिकारा में पन्ना वर्मा, खंजेरी में बिजली विश्वकर्मा प्रशिक्षण देंगे। यह जानकारी अन्नपूर्णा क्षत्रिय ने दी।