पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सहूलियतों के साथ बच्चों को संस्कार भी दें पालक: मध्यानी

सहूलियतों के साथ बच्चों को संस्कार भी दें पालक: मध्यानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोटियाकला में साहू समाज ने महाआरती के बाद अतिथियों का किया सम्मान।

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई

ग्राम पोटियाकला साहू समाज ने माता कर्मा की महाआरती और समाज के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि साहू समाज ने प्रत्येक दृष्टि से जो उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है, वह सराहनीय है।

साहू समाज ने राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक दृष्टि से देश और प्रदेश में अपना महत्व सिद्ध किया है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रताप मध्यानी ने नई पीढ़ी को संस्कारित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान, अपने बुजुर्गों का सम्मान किस तरह किया जाए, यह शिक्षा व संस्कार नई पीढ़ी को देना बहुत जरूरी है। आज की आपाधापी भरे जीवन में लोग बच्चों को हर तरह से साधन, सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। ऊंची से ऊंची शिक्षा दिला रहे हैं, लेकिन संस्कारों के मामले में हम वही पिछड़ रहे हैं। साहू समाज इस बारे में काफी अलग है। निरंतर नई सोच के साथ समाज के लोगों को अमृत व परिष्कृत कर रहा है। अन्य अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में समाज को आगे बढ़ाने युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी का अहसास कराया। पहले समाज के लोगों ने माता कर्मा की महाआरती की। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहू संघ के अध्यक्ष रमेश साहू ने की। इस अवसर पर राजेंद्र साहू, पार्षद अनूप चंदानी, शेखर साहू, अनुरूप साहू, पोषण साहू, सविता साहू व बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...