अविश एडुकॉम के बच्चों ने अपने हुनर
का किया प्रदर्शन
भिलाई|अविश एडुकॉम के फैशन एवं इंटीरियर डिजाइन तथा कम्प्यूटर नेटवर्किंग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इंस्टीट्यूट के दो फ्लोर पर लगाई गई प्रदर्शनी में परिधान, फैशन एसेसरीज, आवासीय मॉडल, आवास निर्माण में लगने वाले विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। मिस इंडिया ‘खादी’ मिस अविनाश कौर की उपस्थिति ने प्रदर्शनी को चार चांद लगा दिये। अविश एडुकॉम के संचालक मनीष पारख एवं नीलेश पारख ने बताया कि संस्था में नेटवर्किंग की आधुनिकतम तकनीक का प्रशिक्षण जेटकिंग द्वारा दिया जाता है। बच्चों ने कम्प्यूटर नेटवर्किंग के फ्यूचर पर आधारित मॉडल्स पेश किए। वहीं फैशन, इंटीरियर, ग्राफिक डिजाइन तथा वेब डेवलपमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स को भी प्रदर्शित किया गया। अविश एडुकॉम में इस क्षेत्र के विख्यात कंपनी ड्रीमजोन द्वारा इसका प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में परिधानों को मैनीक्वीन पर खूबसूरत ढंग से ड्रेप करके प्रदर्शित किया गया था। इसके साथ ही क्लिप, बिंदिया, झुमके, टॉप्स, बिंदिया, पेंडेंट्स, बेल्ट, सैंडल जैसे फैशन एसेसरीज को भी प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर मिस इंडिया ‘खादी’ अविनाश कौर ने बताया कि उन्होंने ड्रीमजोन के क्रिएशन्स को पहन कर ही मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसलिए उनका इस संस्था से विशेष लगाव है। विद्यार्थियों की क्रिएटिविटी की सराहना की। प्रदर्शनी का अवलोकन जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग आशुतोष चावरे ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि जेटकिंग ने जहां 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकार्ड बनाया है वहीं ड्रीमजोन से प्रशिक्षित बच्चे भी रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में अपनी जगह बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशल के बिना आज की दुनिया में रोजगार हासिल करना बेहद कठिन है। इस दिशा में अविश एडुकॉम का प्रयास सराहनीय है।
सचदेवा काॅलेज में ड्रापर बैच के लिए पंजीयन प्रारंभ
भिलाई|सचदेवा न्यू पी. टी. काॅलेज में नीट/एम्स/जेईई/पीईटी/पीएटी प्रवेश परीक्षा 2019 की तैयारी के लिए ड्रापर बैच में प्रवेश हेतु पांचवें बैच के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है । ड्राॅपर बैच में 30 मई तक पंजीयन कराने पर कोचिंग फीस में रूपये 2000/- तक की अतिरिक्त छूट का भी प्रावधान रखा गया है साथ ही साथ मेधावी छात्रों को कक्षा बारहवीं के प्रतिशत के आधार पर भी फीस में छूट दिया जायेगा। कक्षा बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग फीस में 50 प्रतिशत, 80 प्रतिशत से अधिक अंक वाले को 20 प्रतिशत तथा 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों 10 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी। फीस में छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए समय सीमा के अंदर पंजीयन कराना आवश्यक है। सचदेवा न्यू पी.टी. काॅलेज के संचालक मंडल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्था में नीट, एम्स, जेईई, सीजीपीईटी एवं पीएटी की कोचिंग प्रमुख विषय विशेषज्ञों एवं अनुभवी प्राध्यापकों की टीम द्वारा करवाई जाती है तथा प्रिंटेड एवं उच्चस्तरीय स्टडी मटेरियल तथा टाॅपिक वाईज़ टेस्ट सीरीज़ छात्रों को उपलब्ध करवाये जाते हैं। ड्रापर बैच में पंजीयन एवं प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी हेतु संस्था के भिलाई, रायपुर तथा बिलासपुर स्थित शाखा में सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक संस्था के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं