भिलाई|अनुभूतिश्री संस्था के सदस्यों ने रविवार को भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया। संस्था ने की टीम इस सप्ताह साक्षरता चौक, वार्ड 19, शास्त्री नगर, कैंप 1 पहुंची। जहां महिलाओं को सबसे पहले स्वच्छता का महत्व बताया गया। कहा कि सबसे पहले हमें अपने शरीर को स्वच्छ रखने की जरूरत है। ताकि बीमारियां हमसे कोसो दूर रहे। मौके पर लगभग 700 सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। साथ ही महिलाओं को स्वच्छ रहते हुए, स्वस्थ रहने के लिए भी जानकारी दी गई।