पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बच्चों ने कबाड़ से बनाए मोबाइल फोन शिक्षकों ने उसका इतिहास भी बताया

बच्चों ने कबाड़ से बनाए मोबाइल फोन शिक्षकों ने उसका इतिहास भी बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|बच्चों को प्राचीन से नवीनतम संचार के साधनों की खोज, उपयोग, परिवर्तन व महत्व की जानकारी देने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अकलोरडीह में कार्यक्रम हुअा। विश्व दूर संचार दिवस के मौके पर संस्था प्रमुख राम कुमार वर्मा ने बच्चों को सूचनाएं देने व संचार के प्राचीनतम साधनों के नाम, उसकी निर्माण प्रक्रिया व स्वयं बच्चों द्वारा बताए जाने वाले सस्ते संचार माध्यमों की जानकारी दी गई। साथ ही कबाड़ से जुगाड़ के तहत बच्चों ने ग्रामोफोन, ईयर फोन, पुराना मोबाइल का प्रदर्शन किया। विज्ञान शिक्षिका हेमलता वर्मा ने सूचना व संचार के क्षेत्र में ग्राहम बेल द्वारा आविष्कृत टेलीफोन, टेलीग्राम की जानकारी देते हुए वर्तमान में एंड्राइड मोबाइल के वाट्स एप आईकान के उपयोग व महत्व को स्पष्ट किया। उसके मॉडल भी प्रदर्शित किए।

खबरें और भी हैं...