पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • हाइवे पर राहगीरों से गर्मी से राहत देने परिषद ने बताशे के साथ पिलाया पानी

हाइवे पर राहगीरों से गर्मी से राहत देने परिषद ने बताशे के साथ पिलाया पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के सदस्यों ने इस रविवार सिरसा गेट भिलाई-3 चौक पर चलित प्याऊ लगाया। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक लोगों को बताशे के साथ ठंडा पानी पिलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए फिल्टर शीतल जल की व्यवस्था की गई थी। इस सप्ताह 1500 लीटर ठंडा ठंडा पानी लोगों को पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई गई। मुख्य अतिथि भिलाई 3 निगम के सभापति विजय जैन, ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के प्रमुख वीरा सिंग, पार्षद बिंदु शर्मा के हाथों बताशा बांटा गया। परिषद के गणेश शुक्ला, निशिकांत शर्मा, मनोज सिंह, सुभाष शर्मा, संरक्षक मोतीलाल बैठा, हरेंद्र राय सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने सेवा दी।

खबरें और भी हैं...