पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहली पारी में बढ़त लेकर रायपुर की टीम बनी विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीत के बात खिलाड़ियों ने कप के साथ अपनी खुशियां कुछ इस तरह व्यक्त की।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर|भिलाई

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब रायपुर ने अपने नाम कर लिया। दुर्ग के खिलाफ पहली पारी में मिली 165 रनों की बढ़त के आधार पर रायपुर को चैंपियनशिप का खिताब मिला। रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीन दिवसीय फाइनल मुकाबले में रायपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दुर्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96.5 ओवर में 270 रन बनाए। जवाब में रायपुर ने पहली पारी में 8 विकेट में 435 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और 165 रनों की बढ़त हासिल की। मैच तीसरे दिन ड्रॉ रहा, लेकिन बढ़त के आधार पर रायपुर को विजेता का खिताब दिया गया। दुर्ग इस साल उपविजेता रही।

अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट

रायपुर के तीन खिलाड़ियों ने मुकाबले में जड़ा शतक

दुर्ग को दिए गए 270 रनों के जवाब में रायपुर ने सधी हुई शुरुआत की। रायपुर की तरफ से किवनूर , वेदव्यास और प्रभास शुक्ला ने शानदार शतक जड़ा। इसके दम पर रायपुर ने 435 रनों का विशाल स्कोर बनाया और 116 रनों की बढ़त हासिल की।

शिवम गिरी का आलराउंडर प्रदर्शन नहीं आया काम

दुर्ग की तरफ से पहले दिन तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। इसमें शिवम गिरी ने 159 गेंद में 64 रनों की पारी खेल कर दुर्ग को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। वहीं गेंदबाजी में भी शिवम ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए। शिवम ने 48.4 ओवर में 128 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

खबरें और भी हैं...