भिलाई। महिलाओं को स्किन एंड हेयर केयर की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनर मीनाक्षी टुटेजा ने वुमंस को मैसी बन, पफ, क्रिपिंग और कर्ली हेयर स्टाइल बनाना सिखाया। उन्होंने बताया कि बहुत ज्यादा गर्म पानी से हेयर वॉश नहीं करना चाहिए। अच्छे और हेल्दी हेयर के लिए हेयर टैक्शचर के अनुसार शैंपू करना चाहिए। शैंपू के बाद कंडीशनर प्रॉपर लगाएं और हेयर स्पा कराएं। वहीं, स्किन केयर के बारे में मीनाक्षी ने बताया कि डेली 6 से 7 लीटर पानी पिएं, ताकि स्किन में ग्लो और फ्रेशनेस बनी रहे। इस मौके पर श्रीचंद सुंदरानी, दिलीप सिंह होरा, विनय बजाज, जितेंद्र बरलोटा, लालचंद आदि मौजूद रहे।