भिलाई| घर में खेल रहे बच्चे को पड़ोसी अपने साथ घुमाने ले गया। लेकिन उसने घरवालों को इसी जानकारी नहीं दी। इस पर जब बच्चा घर में नहीं मिला तो घर में हाहाकार मच गया। आस-पड़ोस में खोजबीन पर भी उसका सुराग नहीं मिला तो नेवई थाने में गुम होने की शिकायत दर्ज कराई गई। इस दौरान जब वे शिकायत दर्ज कराकर वापस आ ही रहे थे कि बच्चा घर पहुंच गया।
नेवई टीआई विनय सिंह ने बताया कि सोमवार को नेवई भाटा का निवासी मनीष गायकवाड़ (9) अपने घर के पास खेल रहा था। इस दौरान शाम करीब 4.30 बजे उनके पड़ोस का रहने वाला व्यक्ति बिना उसके घरवालों की सूचना दिए घुमाने ले गया। घर में मनीष को न पाकर घरवाले सकते में आ गए। उसकी खोजबीन की गई।