पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पड़ोसी होटल व्यवसायी ने नाबालिग को घर के कूलर में पानी डालने बुलाया, लगा करंट, मौके पर तोड़ा दम

पड़ोसी होटल व्यवसायी ने नाबालिग को घर के कूलर में पानी डालने बुलाया, लगा करंट, मौके पर तोड़ा दम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कूलर में पानी भरवाने के लिए शिव शक्ति होटल के मालिका सत्य नारायण शर्मा पड़ोस के बच्चे लक्ष्मण साव को अपने घर ले गया। बच्चे ने कूलर में पानी डालना शुरू ही किया था कि करंट लगने से मौके पर बेहोश हो गया। सुपेला अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं, मृत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि, महीनेभर पहले ही कैंप-1 में कूलर की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी। तब भी कूलर चालू था और वह पानी डालने गया था। इस मामले में भी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कूलर की चपेट में आने से महीनेभर में दूसरी मौत

जान पहचान होने से होटल मालिक बता देता था काम

छावनी टीआई सुरेंद्र उके ने बताया कि साक्षरता चौक कैम्प-1 निवासी लक्ष्मण साव पिता छोटे लाल साव (16) के घर के पास सत्यनारायण शर्मा का शिव शक्ति होटल है। लक्ष्मण का पिता छोटेलाल रिक्शा चलाकर मजदूरी का काम करता है। ऐसे में कभी-कभार होटल मालिक लक्ष्मण साहू से घर और होटल के छोटे-छोटे काम बता दिया करता था। घटना वाले दिन भी वो लक्ष्मण को काम से अपने घर बुलाकर ले गया था।

व्यावसायी से कर रहे हैं पूछताछ...

होटल व्यवसायी पर कार्रवाई की तैयारी

इस दौरान जैसी ही घरवालों की उसपर नजर पड़ी तो उससे काफी जगाने की कोशिश की गई। मामला गंभीर लगता देख तुरंत उसे सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने छानबीन की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। इस पर होटल व्यवसायी को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले गई। नाबालिग से जुड़ा होने की वजह से इसकी जांच जारी है।

बच्चा होटल में रेगुलर काम नहीं करता था। पड़ोसी होने की वजह से सत्यनारायण उसे अपने घर के काम बता देता था। लेकिन मामला नाबालिग से जुड़ा होने की व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सुरेंद्र उके, टीआई छावनी थाना

कूलर में पानी डाल रहे हैं तो इन बातों का रखे ध्यान

महीने भर के अंदर कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से मौत का दूसरा मामला है। इससे पहले भी पिछले महीने कैम्प-1 के शांति नगर निवासी सुरेश कुमार दुबे की भी इसी तरह मौत हो गई थी। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वो कूलर में पानी डालने से इसकी जांच कर लें कि कूलर के वायर का प्लग बिजली के बोर्ड में लगा तो नहीं है। अगर कूलर जमीन पर रखा है तो इसके आसपास कोई बिजली का बोर्ड नहीं रखना चाहिए। टेस्टर से उसमें करंट की हमेशा जांच करते हैं। डाउट हो तो इलेक्ट्रिशियन से ठीक करवाएं।

खबरें और भी हैं...