पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • रिसेप्शन में मेहमान बनकर आया चोर, मौका पाते ही बैग किया पार

रिसेप्शन में मेहमान बनकर आया चोर, मौका पाते ही बैग किया पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादी के रिसेप्शन में सूट-बूट पहनकर मेहमानों की भीड़ में शामिल हुआ चोर मौका पाते उपहारों के दो बैग उड़ाकर ले गया। कार्यक्रम के समापन पर उपहारों की गिनती हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित के मुताबिक दोनों बैग में 7 हजार की नगदी, दो मोबाइल समेत तीन आईसीआईसीआई बैंक के चैक रखे हुए थे।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि पोलसाय पारा श्याम नगर निवासी भाग सिंह विरदी ने रविवार को बेटे हर्षदीप सिंह की शादी का रिसेप्शन सेक्टर-6 प्रगति भवन में रखा था। शाम करीब 7.30 बजे से शुरू हुआ प्रोग्राम रात 11 बजे तक चला। रिसेप्शन में आए लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को खूब उपहार दिए। इस दौरान मेहमानों से प्राप्त नगद व उपहारों को दो अलग-अलग बैग में रखा गया।

गॉर्ड ने भी देखा भागते

दूसरे बैग में 5 हजार रुपए और तीन आईसीआईसीआई बैंक का चैक और सेमसंग कंपनी का मोबाइल रखा हुआ था, दोनों बैग में रखे कुल सामान की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई जा रही है। मेहमानों की आपाधापी में कोई अज्ञात व्यक्ति आकर उनके दोनों बैगों को उठाकर ले गया।

खबरें और भी हैं...